[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में ट्रेन यात्री की बिगड़ी तबीयत,मौत:बांद्रा-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे, बीमारी से पीड़ित थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में ट्रेन यात्री की बिगड़ी तबीयत,मौत:बांद्रा-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे, बीमारी से पीड़ित थे

रींगस में ट्रेन यात्री की बिगड़ी तबीयत,मौत:बांद्रा-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे, बीमारी से पीड़ित थे

रींगस : रींगस में बांद्रा से चंडीगढ़ जा रही यात्री एक्सप्रेस के जनरल कोच में शुक्रवार को एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश कुमार सैनी ने बताया-मृतक की पहचान रोहित कुमार (35) पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। ट्रेन में तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया था।

परिजनों ने नहीं कराई पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि रोहित लंबे समय से पुरानी बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं कराने की बात कही। इसके बाद शव बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22