जयपुर से पैतृक गांव किठाना पहुंचे पूर्व मंत्री रणदीप धनखड़, कतार में लगकर किया मतदान
पत्नी सरोज धनखड़ के साथ पहुंचे मतदान केंद्र, बोले— गांव में वोट डालने का अलग ही आनंद, सही प्रतिनिधि चुनने से होगा विकास
सुलताना : पंचायती राज चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री रणदीप धनखड़ शुक्रवार को विशेष रूप से जयपुर से अपने पैतृक गांव किठाना पहुंचे। यहां उन्होंने सरपंच और अपने वार्ड का पंच चुनने के लिए पत्नी सरोज धनखड़ के साथ मतदान किया।
मतदान केंद्र पर धनखड़ आम मतदाता की तरह कतार में लगे और अपनी बारी आने पर वोट डाला। उन्होंने किसी विशेष व्यवस्था का लाभ लेने के बजाय सामान्य प्रक्रिया से मतदान कर ग्रामीण लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। उनके इस कदम ने मतदान के महत्व और अपने गांव से जुड़ाव का संदेश दिया।
‘गांव में आकर वोट डालने का अलग ही आनंद’
मतदान के बाद पूर्व मंत्री रणदीप धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र में वोट का बहुत महत्व है। गांव में आकर अपना वोट डालने का अलग ही आनंद है। मतदान से गांव की सरकार बनती है और अच्छे व योग्य जनप्रतिनिधियों के चयन से गांव का विकास बेहतर तरीके से हो सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।
उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। गांव के विकास के लिए सही प्रतिनिधियों का चुनाव जरूरी है। गौरतलब है कि रणदीप धनखड़ इससे पहले जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में भी मतदान करने जयपुर से अपने पैतृक गांव किठाना पहुंचे थे। इस बार सरपंच और पंच के चुनाव में भी उन्होंने गांव पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2492298

