[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़-बलारां की 45 पंचायतों में चौथे चरण में चुनाव:31 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी; पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन 4 नवंबर तक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़-बलारां की 45 पंचायतों में चौथे चरण में चुनाव:31 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी; पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन 4 नवंबर तक

लक्ष्मणगढ़-बलारां की 45 पंचायतों में चौथे चरण में चुनाव:31 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी; पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन 4 नवंबर तक

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ पंचायतीराज आम चुनाव-2026 को लेकर सीकर जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है। चतुर्थ चरण के निर्वाचन के लिए कल 31 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस चरण में लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक की दोनों लक्ष्मणगढ़ व बलारां पंचायत समितियों की कुल 45 ग्राम पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे।

6 नवंबर को होगी नाम वापसी, 14 को मतदान

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति सदस्यों के लिए अभ्यर्थियों द्वारा 4 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 5 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच तथा 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 14 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

सरपंच पद के लिए 16 नवंबर को वोटिंग

वहीं पंच एवं सरपंच पदों के लिए 15 नवंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद 16 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। पंच एवं सरपंच पदों की मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगी, जबकि उपसरपंच का चुनाव 17 नवंबर को होगा।

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होगी। इसके बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान तथा 28 नवंबर को उपप्रधान का चुनाव करवाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22