[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आबादी के बीच टूटा 11 केवी बिजली का तार, बड़ा हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

आबादी के बीच टूटा 11 केवी बिजली का तार, बड़ा हादसा टला

लीखवा गांव में बार-बार तार टूटने से ग्रामीणों में चिंता, पुराने तार बदलकर नई लाइन बिछाने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव में गुरुवार दोपहर आबादी के बीच 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रिहायशी इलाके में बिजली का तार टूटने की घटना से ग्रामीणों में चिंता फैल गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुराने तार बदलकर नई लाइन बिछाने की मांग की है।

जोड़ लगे तारों से बना रहता है खतरा

पूर्व सरपंच पवन कुमार ने बताया कि गांव की मुख्य आबादी में अचानक 11 केवी लाइन का तार टूटकर गिर गया। उन्होंने कहा कि बिजली लाइन में कई जगह जोड़ लगे हुए हैं, जिससे तार टूटने का खतरा बना रहता है। इससे पहले भी गांव में 11 केवी का तार टूटने की घटना हो चुकी है। बार-बार ऐसी घटनाएं होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

नए तार बिछाने तक आपूर्ति शुरू नहीं करने की मांग

घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने बिजली विभाग से पुरानी और जगह-जगह से जोड़ी गई लाइन के स्थान पर नए तार बिछाने की मांग की। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक नए तार नहीं बिछाए जाते, तब तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की जाए। उनका कहना है कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और विभाग को मामले में गंभीरता दिखाते हुए स्थायी समाधान करना चाहिए।

इस दौरान पूर्व सरपंच पवन कुमार, चेयरमैन जय सिंह, बंशीलाल, सोमवार, दिनेश, सुनील, सुखवीर, राकेश कुमावत, संजय कुमार, बलवान भांडिया, मुकेश कुमावत, मास्टर महीपत, उमेदपाल मास्टर, सेवानिवृत्त डीओ ओमपाल सिंह, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, सोमवीर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77