[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ अस्पताल में रक्तदान शिविर लगा:हादसे में दिवंगत लोगों की स्मृति में 151 यूनिट रक्त एकत्रित, डोनरों को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ अस्पताल में रक्तदान शिविर लगा:हादसे में दिवंगत लोगों की स्मृति में 151 यूनिट रक्त एकत्रित, डोनरों को किया सम्मानित

लक्ष्मणगढ़ अस्पताल में रक्तदान शिविर लगा:हादसे में दिवंगत लोगों की स्मृति में 151 यूनिट रक्त एकत्रित, डोनरों को किया सम्मानित

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में राजकीय जिला अस्पताल में गुरुवार को दो साल पहले सालासर तिराहे के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वालों की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में युवाओं सहित कई लोगों ने उत्साह से भाग लिया और कुल 151 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दिवंगतों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत में अस्पताल कर्मचारियों ने हादसे में दिवंगत हुए लोगों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रक्तदान शिविर शुरू हुआ। हादसे में दिवंगत आदित्य के नानाजी महेश तंवर ने रक्तदाताओं के लिए फलाहार की व्यवस्था की और सम्मान स्वरूप उन्हें बैग भी भेंट किए।

दूसरी बरसी पर आयोजित किया शिविर

जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. अटल भास्कर ने बताया कि वर्ष 2024 में सालासर तिराहे के पास हुए सड़क हादसे में अस्पताल की नर्सिंगकर्मी विनिता सहित कई लोगों की मौत हो गई थी। दिवंगतों की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। पिछले साल भी शिविर लगाया गया था। इस बार हादसे की दूसरी बरसी पर आयोजन किया गया।

डॉ. भास्कर ने कहा कि शिविर में युवा और अन्य लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। रक्तदान के जरिए दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने का यह प्रयास है। शिविर में एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के इलाज में काम आएगा।

अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

शिविर में उप नियंत्रक डॉ. शीशराम चौधरी, डॉ. राजेश भास्कर, डॉ. मनीष बैंधा, डॉ. विमल कुमार, डॉ. महिपाल नेहरा, डॉ. अतुल सोनी, डॉ. हैदर अली, डॉ. झाबर मल, डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. वेदप्रकाश और डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे। नर्सिंग अधीक्षक मोहन लाल खींची के साथ नर्सिंग अधिकारी रामकरण ख्यालिया, परमेश्वर लाल, मनोज मिश्रा, हितेश पूनिया, झाबर सेवदा, महेंद्र फगेड़िया, संदीप भास्कर, अबरार अहमद, सुमित्रा देवी और सरिता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77