रूपावास में 7 दिन से पानी सप्लाई बंद:महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर विरोध जताया, 24 घंटे में समाधान न होने पर जाम की चेतावनी
रूपावास में 7 दिन से पानी सप्लाई बंद:महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर विरोध जताया, 24 घंटे में समाधान न होने पर जाम की चेतावनी
पाटन : पाटन के रूपावास गांव में पिछले सात दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। इससे गुस्साए लोगों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि मावण्डा रेलवे स्टेशन इलाके की ट्यूबवेल मोटर खराब होने से पानी नहीं आ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या ठीक नहीं हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत किसनावती नदी में की गई बोरिंग में पानी नहीं है, लेकिन ठेकेदार को पूरा पैसा दे दिया गया। उन्होंने मामले की जांच और जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। पानी की सप्लाई बंद होने से गांव के लोग महंगे दामों पर टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो वे जाम लगा देंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2483224

