चिड़ावा में वार्ड-34 की महिलाओं का पानी को लेकर विरोध:कहा- तीन महीने से पानी की किल्लत, आंदोलन की चेतावनी दी
चिड़ावा में वार्ड-34 की महिलाओं का पानी को लेकर विरोध:कहा- तीन महीने से पानी की किल्लत, आंदोलन की चेतावनी दी
चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड नंबर 34 की हरिजन बस्ती में पानी की गंभीर समस्या को लेकर महिलाओं ने जलदाय कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा। स्थानीय महिलाओं ने नाराजगी जताई कि उन्होंने कई बार पार्षद से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
महिलाओं ने बताया कि उनके इलाके में पिछले तीन महीनों से पानी की भारी कमी है। इससे उनका रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थिति इतनी खराब है कि वार्डवासियों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर विभाग ने जल्द पानी की व्यवस्था नहीं की, तो सभी वार्डवासी मिलकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
ये रहे मौजूद
इस दौरान पार्षद लोकेश कटारिया, तारावती, मुनि, सीमा, चंद्रकला, मंजू, बनारसी, संजू, सुमन, लीला, बिमला और सज्जना सहित कई महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2483191
