जीएसटी कानून पर लिखी पुस्तक का सिंघानिया विश्वविद्यालय में विमोचन
अधिवक्ता डॉ. उमराव सिंह यादव की पुस्तक में केंद्रीय जीएसटी अधिनियम की धाराओं की विस्तृत व्याख्या, मेधावी विद्यार्थियों को दिए लैपटॉप
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अयूब खान
पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय परिसर में 25 अक्टूबर को अधिवक्ता डॉ. उमराव सिंह यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘यादव की सीजीएसटी अधिनियम, 2017 पर व्यापक धारावार टिप्पणी’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री राजिंदर सिंह यादव थे। नोबल ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ. संदीप नेहरा, महाधिवक्ता एवं टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव डॉ. रामचंद यादव तथा राजकीय महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. सुरिंदर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार ने की।
आमजन के लिए जीएसटी कानून को सरल बनाने का प्रयास
पुस्तक के लेखक डॉ. उमराव सिंह यादव ने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य व्यापारियों पर अनुचित कर लगाए जाने से बचाव करना और आमजन को कर संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जीएसटी जैसे जटिल विषय को सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है, ताकि लोग कानून की जानकारी प्राप्त कर उसका पालन कर सकें और समस्याओं का समाधान कानूनी तरीके से खोज सकें।
पूर्व मंत्री राजिंदर सिंह यादव ने कहा कि सभी को जीएसटी के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि अन्य एशियाई देशों की कर प्रणालियों से तुलना करते हुए भी पुस्तक लिखी जानी चाहिए, जिससे कर व्यवस्था को बेहतर ढंग से समझा जा सके।

ग्रामीण परिवेश से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के प्रयासों की सराहना
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने लेखक के ग्रामीण परिवेश से निकलकर जयपुर और फिर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं और वंचित समुदायों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. संदीप नेहरा ने विश्वविद्यालय परिसर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने और जीएसटी जैसे जटिल विषय को सरलता से प्रस्तुत करने के लेखक के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण विश्वविद्यालय के प्रो-प्रेसिडेंट एवं मुख्य वित्त अधिकारी सुनील कुमार सोबती ने दिया, जबकि संचालन प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. पवन त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर एकीकृत पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप भी प्रदान किए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2480057


