खेतड़ी में 75 मरीजों की आंखों का चेकअप:31 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजे, जरूरमंदों को मिली सहायता
खेतड़ी में 75 मरीजों की आंखों का चेकअप:31 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजे, जरूरमंदों को मिली सहायता
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के स्वामी रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में जयपुर के सहाय नेत्र रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 75 मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें से 31 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए जयपुर रवाना किया गया।
जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित हो रहे शिविर
मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाते हैं। ये शिविर गरीब और असहाय लोगों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। मिशन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए जरूरतमंदों की सेवा में जुटा है।
उन्होंने बताया कि मिशन की ओर से महिलाओं को निशुल्क सिलाई केंद्र में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। वहीं, बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। जरूरतमंद परिवारों को समय-समय पर कपड़े और घरेलू उपयोग की सामग्री वितरित की जाती है। मिशन में आने वाले लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का प्रयास भी किया जाता है।
स्वयंसेवकों ने दी सेवाएं
शिविर में स्वामी सुभागानंद महाराज, डॉ. ज्योति, कालीचरण गुप्ता, कृष्ण कुमार, ग्यारसी लाल, सुरेश सैनी, गोपीराम, महेश कुमार और हर्षित सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सेवाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2480075


