[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों का नहर सत्याग्रह धरना 1027वें दिन भी जारी:यमुना जल समझौता 1994 लागू करने की मांग, बोले- पानी के टैंकर 700 रुपए तक पहुंचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसानों का नहर सत्याग्रह धरना 1027वें दिन भी जारी:यमुना जल समझौता 1994 लागू करने की मांग, बोले- पानी के टैंकर 700 रुपए तक पहुंचे

किसानों का नहर सत्याग्रह धरना 1027वें दिन भी जारी:यमुना जल समझौता 1994 लागू करने की मांग, बोले- पानी के टैंकर 700 रुपए तक पहुंचे

चिड़ावा : चिड़ावा खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा का नहर सत्याग्रह आंदोलन 1027वें दिन भी जारी रहा। किसान यमुना जल समझौता 1994 को जमीन पर लागू करने की मांग कर रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा ग्राम कमेटी गाड़ा खेड़ा के अध्यक्ष रतन कुमार भास्कर और सूरजगढ़ पंचायत समिति के कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश महला ने धरने पर कहा कि पानी की कमी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

उन्होंने बताया कि पानी के टैंकर का दाम 200 रुपए से बढ़कर 700 रुपए तक पहुंच गया है। नेताओं ने जल्द से जल्द यमुना जल समझौते का काम शुरू करवाने की जरूरत पर जोर दिया, क्योंकि भविष्य में स्थिति और खराब हो सकती है। धरने पर जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह ओला, नहर सत्याग्रह आंदोलन के संयोजक बजरंग लाल बराला, प्रमोद कुमार महला, सुनील कुमार मेघवाल और सतपाल चौधरी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin