सीकर में 21 साल की युवती ने किया सुसाइड:ग्रेजुएशन के बाद नौकरी की तलाश कर रही थी, गांव गया था परिवार
सीकर में 21 साल की युवती ने किया सुसाइड:ग्रेजुएशन के बाद नौकरी की तलाश कर रही थी, गांव गया था परिवार
सीकर : सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में आज शाम को 21 साल की युवती ने सुसाइड कर लिया। युवती ने चुन्नी से फांसी का फंदा बनाया और फिर सुसाइड किया। परिवार के लोग गांव गए थे। जब वापस लौटे तो उन्हें बेटी के सुसाइड का पता लगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा।
उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि 21 साल की युवती गुनगुन पुत्री प्रवीण सुसाइड किया। परिवार के लोग आज गांव में मकान पर गए हुए थे। जब वापस लौटे तो उन्हें बेटी फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। जिसने चुन्नी से फंदा बनाकर पंखे से लटककर सुसाइड किया।
मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। युवती ग्रेजुएट थी। जो वर्तमान में नौकरी की तलाश में थी। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
महिला को रुमाल सुंघाकर कान की बालियां और 2 हजार रुपए लूटे
सीकर में महिला को रुमाल सुंघाकर कान की बालियां और 2 हजार रुपए लूटने का मामला सामने आया है। महिला ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बलकेश बानो निवासी चूड़ी मियां ने बताया कि वह आज दोपहर को वह सीकर में तापड़िया बगीची के पास डॉक्टर को दिखाने के लिए आई थी। इसी दौरान दो अनजान लोग आए और रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछा तो उन्होंने बता दिया। इसी दौरान उन दोनों ने महिला को कोई रुमाल सुनाया और फिर साइड में ले जाकर कान से सोने की बालियां और 2 हजार रुपए लूट लिए। होश आने पर उन्हें इस बारे में पता चला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2477453


