[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी जोरावर सिंह में घर में घुसा हाइना, वन विभाग ने किया रेस्क्यू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ढाणी जोरावर सिंह में घर में घुसा हाइना, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मोड़ी गांव में भी आबादी क्षेत्र में आया वन्यजीव, रेस्क्यू कर बांसियाल अभयारण्य में छोड़ा

मेहाड़ा : खेतड़ी उपखंड की दो ग्राम पंचायतों के गांवों में हाइना दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। मेहाड़ा जाटूवास पंचायत के मोड़ी गांव में सोमवार दिन में हाइना आबादी क्षेत्र में पहुंच गया, वहीं त्यौंदा पंचायत की ढाणी जोरावर सिंह में रविवार रात एक हाइना घर में घुस गया। दोनों घटनाओं में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

मोड़ी गांव में हाइना दिखाई देने की सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी सुनील कुमार को दी गई। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और हाइना को सुरक्षित पकड़कर बांसियाल वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ दिया। टीम में वनपाल रणजीत सिंह, सुमेर सिंह, महिपाल रणवा, ईश्वर सिंह और राजेश सिंह शामिल रहे।

आवाज सुनकर जागे परिजन, शोर मचाकर बाहर निकाला

ढाणी जोरावर सिंह निवासी महेश सिंह ने बताया कि रविवार रात हाइना उनके घर में घुस गया। उसकी आवाज सुनकर परिजन जाग गए और शोर मचाकर उसे बाहर निकाला। रात में बारिश होने के कारण परिवार ने मवेशियों को घर के अंदर बांध रखा था। इससे किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

लगातार दो गांवों के आबादी क्षेत्रों में हाइना दिखाई देने से ग्रामीण सतर्क हैं। ऐसी स्थिति में वन्यजीव के पास जाने या उसे घेरने के बजाय वन विभाग को सूचना देने की जरूरत है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker