[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र परिवारों को जोड़ने के लिए अक्टूबर से दिसंबर तक चलेगा घर-घर सर्वे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र परिवारों को जोड़ने के लिए अक्टूबर से दिसंबर तक चलेगा घर-घर सर्वे

80 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों वाले शहरी वार्डों में होगा सर्वे, अपात्र परिवारों के नाम सूची से हटाए जाएंगे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसएस) के पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने और अपात्र लाभार्थियों की पहचान करने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक जिले के शहरी क्षेत्रों में घर-घर सर्वे अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान चिह्नित अपात्र परिवारों के नाम योजना की सूची से हटाए जाएंगे। यदि ऐसे परिवार स्वयं योजना से नाम नहीं हटवाते हैं, तो उन्हें नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला रसद अधिकारी दिव्या जाट ने बताया कि यह अभियान गिव-अप अभियान का दूसरा चरण है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर शहरी क्षेत्रों के ऐसे वार्डों को चिह्नित किया गया है, जहां 80 प्रतिशत से अधिक आबादी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभान्वित है। इन वार्डों में विभागीय अधिकारियों की ओर से घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा।

पात्र परिवारों को भी मिलेगा योजना से जुड़ने का अवसर

दिव्या जाट ने बताया कि सर्वे के दौरान योजना की पात्रता रखने वाले ऐसे व्यक्तियों और परिवारों की भी पहचान की जाएगी, जिनके नाम अभी तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की सूची में शामिल नहीं हैं। ऐसे पात्र परिवारों से आवेदन प्राप्त करने के बाद नियमानुसार उनका नाम योजना में जोड़ने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

अपात्र लाभार्थियों की होगी पहचान

अभियान का उद्देश्य योजना का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचाना और अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाना है। इसके तहत चिह्नित परिवारों की पात्रता की जांच की जाएगी तथा आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

विभाग की ओर से अक्टूबर से दिसंबर तक चलाए जाने वाले इस अभियान के माध्यम से पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने और योजना के लाभों का उचित वितरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker