जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
आठ ब्लॉकों के 16 विद्यार्थियों ने लिया भाग, भाषण और सामूहिक चर्चा का किया अभ्यास
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पीएम श्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के आठ ब्लॉकों के 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने भाषण और सामूहिक चर्चा सहित विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सज्जन सिंह सैनी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ सहशैक्षिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। जरूरत अपनी क्षमता को पहचानने और निरंतर प्रयास करने की है।
अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी सरिता आत्रेय ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। सहायक निदेशक शिवराज सिंह चारण, एपीसी सूर्यकांत शर्मा, एपीसी प्रेमसिंह इन्दा, पीओ नन्दलाल बौद्ध, पीओ तेजपाल सिंह, पीओ अशोक कुमार और पीओ मुकेश ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में ऐसे कार्यक्रमों की उपयोगिता बताई।
विद्यालय की प्रधानाचार्य बबिता सैनी और उप प्राचार्य विजयपाल धुंवा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विनय सोनी ने आयोजन का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर रमेश पुनिया, संजु, गायत्री, राजेन्द्र पुनिया, अब्बास खान, गौरीशंकर राव और अमित सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2446454

