[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में बीपीएल परिवारों को निःशुल्क मिलेंगे 10 लीटर के कचरा पात्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में बीपीएल परिवारों को निःशुल्क मिलेंगे 10 लीटर के कचरा पात्र

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नगर पालिका की पहल, राशन कार्ड लेकर करें संपर्क

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नगर पालिका मंडल बिसाऊ की ओर से बीपीएल परिवारों को 10 लीटर क्षमता वाले कचरा पात्र निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। नगर पालिका ने 12 अक्टूबर को जारी प्रेस नोट में बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह पहल घरों में कचरे के उचित संग्रहण और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।

नगर पालिका के अनुसार, पात्र परिवारों का कोई भी सदस्य बीपीएल राशन कार्ड लेकर कचरा पात्र प्राप्त कर सकता है। इसके लिए मोहम्मद बिलाल अंसारी से मोबाइल नंबर 6377094447 पर संपर्क किया जा सकता है। नगर पालिका ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और घरों का कचरा निर्धारित पात्रों में एकत्रित करने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker