जिला परिषद और 6 पंचायत समितियों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया कल से
16 अक्टूबर तक भरे जाएंगे पर्चे, 17 को जांच और 19 अक्टूबर को नाम वापसी
झुंझुनूं : पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत झुंझुनूं जिला परिषद और छह पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन की लोक सूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना पंचायत समितियों के लिए 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि नामांकन पत्र सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर 13 से 16 अक्टूबर तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थी 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी।
जिला परिषद के नामांकन के लिए दो कक्ष निर्धारित
जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से 21 तक के नामांकन कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 111 में जमा होंगे। इन क्षेत्रों के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22 से 41 तक के नामांकन कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 109 में लिए जाएंगे। इन क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पंचायत समितियों में यहां जमा होंगे नामांकन
झुंझुनूं पंचायत समिति के लिए उपखंड कार्यालय झुंझुनूं, चिड़ावा के लिए उपखंड कार्यालय चिड़ावा, सूरजगढ़ के लिए उपखंड कार्यालय सूरजगढ़, सिंघाना के लिए उप तहसील कार्यालय सिंघाना, पिलानी के लिए तहसील कार्यालय पिलानी और बुहाना के लिए उपखंड कार्यालय बुहाना को नामांकन स्थल निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2446448

