सूरजगढ़ में बालिकाओं के लिए निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की छत भराई शुरू
भामाशाह आरआर बाकोलिया ने किया आर्थिक सहयोग, बोले-बालिकाओं की शिक्षा के लिए आगे भी करेंगे मदद
सूरजगढ़ : कस्बे के वार्ड नंबर 13 में डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति की ओर से बालिकाओं के लिए बनाई जा रही निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण कार्य को गति मिली है। रविवार को भामाशाह आरआर बाकोलिया ने तथागत गौतम बुद्ध और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर लाइब्रेरी की छत भराई का कार्य शुरू करवाया। उन्होंने छत भराई में लगने वाली सीमेंट की राशि के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया।
सूरजगढ़ निवासी और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के डमटाल में रहने वाले बाकोलिया इससे पहले भी समिति को सवा लाख रुपए का सहयोग दे चुके हैं। गत 14 अप्रैल को उन्होंने 130 किलोग्राम देशी घी की मिठाई भी वितरित करवाई थी।
संविधान की प्रति भेंट कर किया सम्मानित
समिति की कोर कमेटी ने बाकोलिया के सहयोग के लिए उनका सम्मान किया। उन्हें पंचशील धारण करवाकर भारतीय संविधान की प्रति भेंट की गई। बाकोलिया ने सम्मान के लिए समिति का आभार जताया और बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे भी आर्थिक सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
समिति के सचिव राधेश्याम चिरानिया और संयुक्त सचिव ओमप्रकाश सेवदा के नेतृत्व में निर्माणाधीन लाइब्रेरी का कार्य सामूहिक प्रयासों और समाज के लोगों के आर्थिक सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा है। समिति का उद्देश्य बालिकाओं को निःशुल्क डिजिटल अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
समाज के अनेक लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रतनलाल चेतीवाल, उपाध्यक्ष सीताराम कटारिया, फूलचंद फुलवारिया, कोषाध्यक्ष सोहनलाल बाकोलिया, कोर कमेटी सदस्य गुलझारीलाल चावला, फूलचंद सुनिया, रोहिताश सुनिया, बाबूलाल बडगूजर, भंवरलाल बड़सीवाल, पार्षद मनोज गुरावा, पार्षद प्रतिनिधि सत्येंद्र सुनिया, ईश्वरलाल मरोडिया, नंदलाल सुनिया, लक्ष्मण बाकोलिया, छोटेलाल कटारिया, महावीर बाकोलिया, भागीरथ बाकोलिया, ताराचंद बाकोलिया, सज्जन कटारिया और सुधीर बाकोलिया सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2444195


