खेत की तारबंदी के लिए ऑनलाइन वायर मंगवाने पर ठगी:फेसबुक पर एड देखकर दिया ऑर्डर, साइबर ठग ने खाते में ट्रांसफर कराए 3 लाख
खेत की तारबंदी के लिए ऑनलाइन वायर मंगवाने पर ठगी:फेसबुक पर एड देखकर दिया ऑर्डर, साइबर ठग ने खाते में ट्रांसफर कराए 3 लाख
सीकर : सीकर में ऑनलाइन तार (वायर) मंगवाने के चक्कर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक एड के जरिए पीड़ित साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने सीकर के साइबर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। अब साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीकर निवासी नेमीचंद ने शिकायत देकर बताया कि उन्होंने फेसबुक पर खेत की तारबंदी पर लगाए जाने वाले तार का एक एड देखा था। जिस पर क्लिक करने के बाद उन्हें तार की रेट बताई गई। ऐसे में नेमीचंद ने 4.5 टन तार के लिए ऑर्डर दिया।
इसके बाद उन्हें साइबर ठग ने विश्वास में लेने के एक GST बिल भी भेजा। ऐसे में वह विश्वास में आ गए। इसके बाद उन्हें 3 लाख 6 हजार 800 रुपए ट्रांसफर भी कर दिए। लेकिन उन्हें ऑर्डर नहीं मिला और उससे कांटेक्ट भी नहीं हो पा रहा।
ऐसे में नेमीचंद ने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस के मुकदमा दर्ज हुआ है। अब साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिन अकाउंट में अमाउंट ट्रांसफर हुआ। उसके आधार पर अब साइबर थाना पुलिस आरोपियों का पता लग रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2443857


