रींगस में लाखनी के पास खेत में लगी आग:ग्वार की फसल भी राख, 5 किलोमीटर तक फैला धुआं
रींगस में लाखनी के पास खेत में लगी आग:ग्वार की फसल भी राख, 5 किलोमीटर तक फैला धुआं
रींगस : रींगस के खाटूश्यामजी रोड पर लाखनी टोल प्लाजा के पास शनिवार देर शाम एक खेत में आग लग गई। इस आग में किसान लेखा राम चेतराम बाजिया के 400 बाजरे के पुले और एक बीघा की ग्वार की फसल जलकर राख हो गई। आग का धुआं करीब पांच किलोमीटर दूर तक फैल गया, जिससे आसपास के लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हुई।
सूचना मिलने पर रींगस नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक किसान का काफी नुकसान हो चुका था। दमकलकर्मी संजीव भामू और रवि भटाणा सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2443874


