चूरू में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:नाकाबंदी के दौरान पकड़ा, पैदल आते समय पुलिस को देखकर घबराया था
चूरू में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:नाकाबंदी के दौरान पकड़ा, पैदल आते समय पुलिस को देखकर घबराया था
चूरू : चूरू शहर की कोतवाली पुलिस ने अवैध चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस के विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस ने ओम कॉलोनी निवासी राकेश को 6.70 ग्राम अवैध चिट्टा हेरोइन के साथ पकड़ा है।
कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर हंसराज गुर्जर ने बताया कि कस्बा चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक पैदल आ रहा था। वह पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन आरोपी कोई सही जवाब नहीं दे पाया।
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से 6.70 ग्राम हेरोइन चिट्टा मिला। पुलिस ने अवैध हेरोइन चिट्टा जब्त कर राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी हेरोइन चिट्टा कहां से लाया था। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि वह खुद नशे का आदी है या किसी और को देने जा रहा था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2442604

