खेतड़ी-बबाई में प्रत्याशियों को नामांकन की जानकारी दी:पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के बारे में समझाया, जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में बताया
खेतड़ी-बबाई में प्रत्याशियों को नामांकन की जानकारी दी:पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के बारे में समझाया, जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में बताया
खेतड़ी : राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव की तैयारियों के तहत संभावित प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए खेतड़ी और बबाई में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इनमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच और सरपंच पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को नामांकन से जुड़ी प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई।
खेतड़ी और बबाई में हुए आयोजन
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ये कार्यशालाएं आयोजित की गईं। पंचायत समिति खेतड़ी के सभागार में खेतड़ी क्षेत्र के लिए कार्यशाला हुई। वहीं, बबाई क्षेत्र के लिए उप तहसील कार्यालय परिसर स्थित अटल सेवा केंद्र में आयोजन किया गया।
नामांकन फॉर्म और दस्तावेजों की दी जानकारी
कार्यशालाओं में संभावित प्रत्याशियों को नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। इसके साथ ही नामांकन के दौरान आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन प्रक्रिया और चुनाव से संबंधित जरूरी औपचारिकताओं की जानकारी दी गई। बीएलएमटी की ओर से दी गई जानकारी का उद्देश्य चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों की नामांकन प्रक्रिया को आसान बनाना और उनकी शंकाओं का समाधान करना रहा।
कार्यशाला में प्रभू गुर्जर राजोता, डॉ. शीशराम गुर्जर, धर्मेंद्र गुर्जर, विक्रम स्वामी, राजेंद्र गुर्जर, रामनिवास लादी, राकेश कुमार, विजेंद्र, सुनील और महेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2442521
