[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर- बीच सड़क पर थप्पड़ मारकर सोने के गहने लूटे:चूरू से आए सर्राफा कारोबारी के मुनीम को लूटा, खुद को अधिकारी बताकर बैग चेक किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर- बीच सड़क पर थप्पड़ मारकर सोने के गहने लूटे:चूरू से आए सर्राफा कारोबारी के मुनीम को लूटा, खुद को अधिकारी बताकर बैग चेक किया

सीकर- बीच सड़क पर थप्पड़ मारकर सोने के गहने लूटे:चूरू से आए सर्राफा कारोबारी के मुनीम को लूटा, खुद को अधिकारी बताकर बैग चेक किया

सीकर : सीकर में सोने की कटिंग करवाने आए चूरू के सर्राफा कारोबारी और मुनीम से लूट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कारोबारी के मुनीम को बीच सड़क पर थप्पड़ मारकर सोने के गहने लूट लिए। पीड़ित सर्राफा कारोबारी ने सीकर के कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

चूरू के वार्ड नंबर 9 निवासी आशुतोष सोनी ने कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि वह अपने मुनीम गणपत दास के साथ 8 अक्टूबर को ज्वेलरी के काम से सीकर आए थे। शाम को करीब 4:20 बजे मुनीम गणपत दास घंटाघर के पास स्थित बसंत कुमार राकेश की दुकान से डाई कटिंग करवाकर चांदपोल गेट की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान क्लब फॉक्स शोरूम चौराहे पर एक अंजान आदमी मुनीम के पीछे चल रहा था, जिसने अचानक रोक लिया। इसके बाद वह अनजान आदमी खुद को अधिकारी बताकर कहने लगा कि तुम्हे साहब बुला रहे हैं। संदिग्ध आदमी मुनीम गणपत दास को अपने साथी के पास ले गया।

थप्पड़ मारकर मुनीम से बैग छीना

दूसरा व्यक्ति बैग चेक करने का ड्रामा करने लगा। फिर थप्पड़ मारकर मुनीम गणपत दास से बैग छीन लिया। मुनीम ने विरोध किया तो थप्पड़ मारकर साइड में खड़े रहने को कहा। इसके बाद बैग से एक डिब्बा निकाला, जिसमें 160.640 ग्राम सोने की कटाई, 3.300 ग्राम सोने के चार मंगलसूत्र, 34 सोने के मोती, 5 ग्राम वजन की एक सोने की नथ और पैंडल सेट सहित अन्य गोल्ड लूट लिया। इसके बाद वह लोग वहां से फरार हो गए।

Related Articles