पाटन की पायल को नवोदय कला उत्सव में पहली रैंक:विजुअल आर्ट्स में मिली उपलब्धि, राष्ट्रीय एकता समागम में जयपुर संभाग का करेंगी प्रतिनिधित्व
पाटन की पायल को नवोदय कला उत्सव में पहली रैंक:विजुअल आर्ट्स में मिली उपलब्धि, राष्ट्रीय एकता समागम में जयपुर संभाग का करेंगी प्रतिनिधित्व
पाटन : पाटन की पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय स्कूल में 11वीं की छात्रा पायल यादव ने नवोदय विद्यालय समिति, जयपुर संभाग के कला उत्सव 2026 में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने रीजनल स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता (Visual Arts – 2D) में यह उपलब्धि पाई।
इस प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा और नई दिल्ली के नवोदय विद्यालयों के छात्र शामिल थे। पायल ने अपनी कलाकृति “परंपरा से प्रगति की ओर” को “Roots of Heritage, Wings of Tomorrow” विषय पर बनाया था। इसमें भारतीय विरासत और आधुनिक तकनीक का मेल दिखाया गया।
रीजनल लेवल पर पहली रैंक
स्कूल स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के बाद पायल को चुना गया था। कला अध्यापक आलोक शर्मा के निर्देशन में उन्होंने यह कलाकृति तैयार की। पायल ने पहले संकुल स्तरीय प्रतियोगिता जीती और फिर 7 और 8 अक्टूबर को रीजनल स्तर पर भी पहला पुरस्कार जीता।
दिल्ली में करेंगी प्रतिनिधित्व
प्राचार्य नारायण सिंह शेखावत और उप प्राचार्य मंजू श्रीवास्तव ने पायल को बधाई दी। अब पायल यादव नवोदय विद्यालय समिति के राष्ट्रीय एकता समागम (National Integration Meet) में जयपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2442521
