[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ कॉलेज में एनएसएस शिविर:स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर परिसर को संवारा, पौधों में पानी और खाद डालकर की देखभाल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ कॉलेज में एनएसएस शिविर:स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर परिसर को संवारा, पौधों में पानी और खाद डालकर की देखभाल

लक्ष्मणगढ़ कॉलेज में एनएसएस शिविर:स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर परिसर को संवारा, पौधों में पानी और खाद डालकर की देखभाल

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का पहला एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की और उसे हरा-भरा बनाने में योगदान दिया।

कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर श्रवण कुमार खीचड़ ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर की सफाई की। साथ ही पौधों में पानी और खाद डालकर उनकी देखभाल की। श्रमदान से परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आया।

कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों को ‘माय भारत पोर्टल’ के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही मतदाता सूची में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. कमल महला, सहायक आचार्य कपिलदेव, अलका कुमारी, रिया कस्वां, सुधा जाजोदिया और एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Related Articles