सरदारशहर कच्चे बस स्टैंड पर सात दिन में सुधरेंगी व्यवस्थाएं:बैठक में बस संचालन और रेहड़ी शिफ्टिंग विवाद में बनी सहमति
सरदारशहर कच्चे बस स्टैंड पर सात दिन में सुधरेंगी व्यवस्थाएं:बैठक में बस संचालन और रेहड़ी शिफ्टिंग विवाद में बनी सहमति
सरदारशहर : सरदारशहर कच्चे बस स्टैंड पर बस संचालन और रेहड़ी-ठेलों की शिफ्टिंग विवाद पर बैठक हुई। नगर परिषद सभागार में प्रशासन, बस यूनियन, रेहड़ी यूनियन और व्यापार मंडल भी शामिल हुए। बैठक में बस स्टैंड की व्यवस्थाएं सात दिन में सुधारने पर सहमति बनी।
बैठक में एसडीएम महिपाल सिंह राजावत, तहसीलदार मुकुल टाक, डीएसपी कुलदीप वालिया, सभापति अनीता टाक, राकेश टाक, थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत और नगर परिषद आयुक्त मगराज डूडी मौजूद थे।
सात दिन में सुधार के निर्देश
बस यूनियन ने कहा- व्यवस्थाएं सुधरने के बाद ही बसों का संचालन होगा। एसडीएम राजावत ने नगर परिषद को सात दिन में सुधार के निर्देश दिए। आयुक्त दो-तीन दिन में कोर्ट के आदेशों का पालन कर रेहड़ी-ठेलों को व्यवस्थित करेंगे। फिर बस यूनियन के साथ सहमति बनाने की कोशिश होगी।
रेहड़ी-ठेला शिफ्टिंग का मामला राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में पेंडिंग है। कोर्ट ने 24 सितंबर 2026 के रोक आदेश को चार सप्ताह के लिए बढ़ाया। इससे रेहड़ी संचालकों को राहत मिली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440735


