[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत:साहवा-झाड़सर रोड पर हुआ हादसा; गाड़ी छोड़कर भाग गया ड्राइवर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत:साहवा-झाड़सर रोड पर हुआ हादसा; गाड़ी छोड़कर भाग गया ड्राइवर

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत:साहवा-झाड़सर रोड पर हुआ हादसा; गाड़ी छोड़कर भाग गया ड्राइवर

चूरू : चूरू जिले के साहवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम साहवा-झाड़सर रोड पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिद्धमुख थाना क्षेत्र के गांव दयावठ निवासी 25 वर्षीय मनोज कुमार और 50 वर्षीय शीषराम जाट के रूप में हुई है।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। साहवा थानाधिकारी जगदीश गोदारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को साहवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसआई जयवीर ने बताया कि शवों को साहवा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने बाइक और स्कॉर्पियो जब्त कर ली है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम होगा। ग्रामीणों के अनुसार मृतक पशुधन देखने गए थे और लौटते समय हादसा हुआ।

Related Articles