[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विनय और दीपिका रहे प्रथम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रबल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विनय और दीपिका रहे प्रथम

जेपी जानू स्कूल में ब्लॉक स्तरीय आयोजन, आशु भाषण और पैनल चर्चा में विद्यार्थियों ने रखे विचार

झुंझुनूं : पीएमश्री शहीद कर्नल जे.पी. जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने आशु भाषण और पैनल चर्चा के माध्यम से अपनी प्रतिभा, तार्किक सोच और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में मेजबान विद्यालय के विनय और छात्रा वर्ग में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बीबासर की दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ रामकिशन यादव ने विद्यार्थियों को 21वीं सदी के कौशलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, संवाद कौशल, तार्किक सोच और आत्मविश्वास विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन कौशलों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ विजय सिंह एचरा और आरपी अनिता पूनिया रहे। अध्यक्षता संस्था प्रधान अभिषेक चौधरी ने की।

14 विषयों पर आधारित गतिविधियों में लिया भाग

कार्यक्रम प्रभारी उपप्राचार्य अंजू चौधरी ने बताया कि प्रबल कार्यक्रम के तहत 14 विषयों पर आधारित तीन प्रकार की गतिविधियां निर्धारित हैं। इनमें से आशु भाषण और पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। रोजगार, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और मीडिया के प्रभाव जैसे समसामयिक विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर तार्किक ढंग से अपनी बात रखी और संवाद कौशल का परिचय दिया।

निर्णायक मंडल ने किया प्रतिभागियों का मूल्यांकन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सीबीईओ आरके यादव, प्राचार्य सुरेश चंद्र चेजारा, व्याख्याता कर्मवीर पूनिया, छात्र मनोज यादव और छात्रा आरजू शामिल रहे।

इस अवसर पर उपप्राचार्य अरुण चौमाल, उर्मिला बिजारणियां, राजकुमारी, अंजेश जांगिड़, मुकेश कटारिया, राजेश कुमार, बबीता कस्वा, उर्मिला सिहाग, ओमप्रकाश, मुकेश मिठारवाल, विमल कंवर, ईशर बाबू, भवानी सिंह, रामजीलाल डांगी और सुभाष जानू सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में व्याख्याता वीरेंद्र भाम्बू ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles