[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम संचालन और मतगणना की दी गई जानकारी

झुंझुनूं : पंचायती राज आम चुनाव-2026 के सफल संचालन को लेकर गुरुवार को जिला परिषद सभागार में रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिला परिषद के सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सभी उपखंड मजिस्ट्रेट, सहायक कलेक्टर, तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया। चुनाव के दौरान लागू कानूनी प्रावधानों, ईवीएम संचालन, मतदान प्रक्रिया और मतगणना सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अधिकारियों से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूरी पालना सुनिश्चित करने और चुनाव संबंधी कार्यों को सतर्कता व पारदर्शिता के साथ संपादित करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण में जिला परिषद के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी रामनिवास सहित संबंधित रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles