[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर घायल:किशोरपुरा मोड़ के पास हादसा, दोनों को झुंझुनूं रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर घायल:किशोरपुरा मोड़ के पास हादसा, दोनों को झुंझुनूं रेफर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर घायल:किशोरपुरा मोड़ के पास हादसा, दोनों को झुंझुनूं रेफर

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी से चंवरा जाने वाली सड़क पर किशोरपुरा मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार पोंख निवासी अनिल (27) पुत्र पितराम वाल्मीकि और महेंद्र (28) पुत्र प्रभुदयाल मेघवाल बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान किशोरपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इसी दौरान पोंख निवासी बजरंग पहलवान अपने वाहन से राजेंद्र दौराता के साथ वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने हादसा देखकर मानवता का परिचय देते हुए तत्काल अपना वाहन रोका और दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से गुढ़ागौड़जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सीएचसी में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें उच्च स्तरीय उपचार के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि गुढ़ागौड़जी सीएचसी की एंबुलेंस मौके पर उपलब्ध नहीं होने के कारण घायलों को झुंझुनूं ले जाने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

इस दौरान अस्पताल में मौजूद परिजनों और लोगों ने एंबुलेंस की व्यवस्था जल्द कराने की मांग की। बाद में घायलों को झुंझुनूं ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles