टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की अंगुलियां कटकर अलग:गुढ़ागौड़जी-भोड़की रोड पर हुआ हादसा, चार वाहन एक साथ टकराए; टेंपो चालक नशे में था
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की अंगुलियां कटकर अलग:गुढ़ागौड़जी-भोड़की रोड पर हुआ हादसा, चार वाहन एक साथ टकराए; टेंपो चालक नशे में था
नवलगढ़ : गुढ़ागौड़जी-भोड़की रोड पर बलानी जोहड़ी के पास बुधवार को चार वाहनों की भिड़ंत में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक चालक के हाथ की अंगुलियां कटकर अलग हो गईं। वहीं टेंपो चालक को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार सड़क पर जा रही थी और इसी दौरान टेंपो चालक कार को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक सड़क पर गिर गया और उसके हाथ की अंगुलियां कटकर अलग हो गईं। बाइक को टक्कर मारने के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर कार से जा टकराया, जिससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
इसी दौरान बाइक के पीछे आ रहा चौथा वाहन भी अचानक टेंपो से टकरा गया। हालांकि चौथे वाहन को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बाइक चालक को निजी वाहन से गुढ़ागौड़जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
घायल बाइक चालक मोहित कुमार (18) पुत्र अशोक निवासी भोड़की की हालत गंभीर बताई गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के दौरान उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोहित को रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सीकर के अस्पताल लेकर गए।
हादसे में टेंपो चालक सांवरमल (50) पुत्र मंगेजराम निवासी खरबासों की ढाणी को भी चोटें आईं। उसे गुढ़ागौड़जी सीएचसी में उपचार दिया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने कथित रूप से टेंपो चालक के शराब के नशे में होने की बात कही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल हादसे को लेकर थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2437544


