[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसपी संजीव नैन ने किया पुलिस मित्र टी-शर्ट का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

एसपी संजीव नैन ने किया पुलिस मित्र टी-शर्ट का विमोचन

अजीतगढ़ सीओ सर्किल के पुलिस मित्र अब सफेद टी-शर्ट में आएंगे नजर

सीकर : इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अजीतगढ़ की ओर से पुलिस मित्रों को उपलब्ध कराई जाने वाली सफेद टी-शर्ट का बुधवार को पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने विमोचन किया। अजीतगढ़ सीओ सर्किल के अजीतगढ़, थोई और श्रीमाधोपुर थानों से जुड़े पुलिस मित्र अब इसी टी-शर्ट में नजर आएंगे।

अजीतगढ़ पुलिस उपाधीक्षक प्रेम बहादुर निर्भय ने बताया कि पुलिस मित्र अब तक सादे कपड़ों में ड्यूटी करते थे। ऐसे में भीड़भाड़ वाले आयोजनों, मेलों और यातायात व्यवस्था के दौरान आमजन को उनकी पहचान करने में परेशानी होती थी। नई टी-शर्ट से पुलिस मित्रों की अलग और स्पष्ट पहचान हो सकेगी।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से तीनों थानों के सभी पुलिस मित्रों को सफेद टी-शर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। टी-शर्ट के आगे और पीछे ‘पुलिस मित्र’ लिखा होगा तथा राजस्थान पुलिस का लोगो भी अंकित रहेगा।

सफेद टी-शर्ट से पुलिस मित्रों को दूर से पहचानने में आसानी होगी। इससे टीम में एकरूपता और अनुशासन की भावना बढ़ने के साथ ही आमजन, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सहायता लेने में सुविधा होगी। स्पष्ट पहचान से फर्जी व्यक्ति के पुलिस मित्र बनकर लोगों को गुमराह करने की आशंका पर भी अंकुश लगेगा।

पुलिस मित्र योजना का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम करना है। पुलिस मित्र अपराध रोकथाम, कानून व्यवस्था और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में पुलिस का सहयोग करते हैं।

पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने कहा कि पुलिस मित्र पुलिस परिवार का अहम हिस्सा हैं। सफेद रंग शांति, सेवा और विश्वास का प्रतीक है। नई पहचान से पुलिस और जनता के बीच समन्वय और मजबूत होगा तथा युवाओं को भी इस सेवा से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles