[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटियों को सुरक्षित माहौल देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है सरकार : अविनाश गहलोत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेटियों को सुरक्षित माहौल देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है सरकार : अविनाश गहलोत

प्रभारी मंत्री ने छात्राओं और दिव्यांग विद्यार्थियों से किया संवाद, छात्रावास में सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कन्या आदर्श छात्रावास में महिला कल्याण संवाद कार्यक्रम के तहत छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, छात्रावास की व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों को सुरक्षित वातावरण देने और उनके सपनों को पंख देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। बेटियों को बेहतर शिक्षा, सुरक्षित माहौल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा को अपनी ताकत बनाकर जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

उन्होंने अधिकारियों को छात्रावास में व्यवस्थाओं के समुचित प्रबंधन, छात्राओं की साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं, साफ-सफाई, भोजन और पेयजल सहित अन्य संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी की शपथ भी दिलाई।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि बेटियां समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला हैं। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

राजस्थान राज्य वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता बताई।

संवाद के दौरान छात्राओं ने छात्रावास में खुला व्यायाम स्थल और पुस्तकालय शुरू करने की मांग रखी। प्रभारी मंत्री ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसजेईडी डीडी केके चन्द्रवंशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विभागीय कार्यों, गतिविधियों और प्रबंधन की जानकारी दी। छात्रावास अधीक्षक चंद्रावती ने छात्रावास की व्यवस्थाओं, छात्राओं को उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं से अवगत करवाया।

इस अवसर पर रतनगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व प्रधान संतोष तालणिया, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नगेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास भुवाल सहित छात्राएं मौजूद रहीं।

दिव्यांग विद्यार्थियों से किया संवाद

प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के ‘सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम’ के तहत देपालसर रोड, चूरू स्थित मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में दिव्यांग छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से भी संवाद किया। उन्होंने विशेष विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पौधारोपण किया। कार्यक्रम में मौजूद दिव्यांग बच्चों को फल भी वितरित किए गए।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने केक काटकर विशेष विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रा हिमानी का जन्मदिन मनाया और उसे शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में राजस्थान राज्य वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक, रतनगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व प्रधान संतोष तालणिया, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नगेन्द्र सिंह राठौड़, परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार, छात्रावास अधीक्षक नरेश कुमार, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास भुंवाल, वरिष्ठ सहायक मनीष जाखड़, संदीप सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं लोग मौजूद रहे।

Related Articles