झुंझुनूं में मेडिकल उपकरणों की जांच, प्रतिष्ठानों पर व्यवस्थाएं सही मिलीं
झुंझुनूं में मेडिकल उपकरणों की जांच, प्रतिष्ठानों पर व्यवस्थाएं सही मिलीं
झुंझुनूं : मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को झुंझुनूं जिले में मेडिकल उपकरणों से संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपकरणों से जुड़ी व्यवस्थाओं और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी प्रेरणा शर्मा के नेतृत्व में टीम ने अराइज मेडिकेयर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड और एसार मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेडिकल उपकरणों से संबंधित व्यवस्थाओं के साथ आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की।
जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों पर व्यवस्थाएं और कार्य नियमों के अनुरूप सही एवं संतोषजनक पाए गए। निरीक्षण में किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई। विधिक माप विज्ञान विभाग ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों और मेडिकल उपकरणों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में आगे भी नियमित जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2436108


