[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशामुक्ति पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्यसीकर

नशामुक्ति पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

नशामुक्ति पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

पाटन : विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से महाविद्यालय में नशामुक्ति विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन नशामुक्ति केंद्र प्रभारी ज्योति शर्मा के निर्देशन में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की एनएसएस प्रभारी एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य किरण यादव ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने रचनात्मक और प्रभावशाली स्लोगनों के माध्यम से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

निर्णायक मंडल में सरोज गुर्जर, महेंद्र मधुकर वर्मा और डॉ. धर्मवीर कुमावत शामिल रहे। निर्णायकों ने स्लोगनों की विषयवस्तु, रचनात्मकता, प्रभावशीलता और संदेश के आधार पर मूल्यांकन किया। सचिन नायक की टीम ने प्रथम और नचिता यादव की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles