गुर्जरवास में बाजरे के खेतों में लगी आग, दमकलों ने समय रहते पाया काबू
गुर्जरवास में बाजरे के खेतों में लगी आग, दमकलों ने समय रहते पाया काबू
सिंघाना : नगरपालिका क्षेत्र के गुर्जरवास गांव में बुधवार को बाजरे के खेतों में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही खेतड़ी नगर पालिका और एचसीएल खेतड़ी नगर की दमकलें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ी घटना टल गई और किसानों की फसल को भारी नुकसान से बचा लिया गया।
पार्षद डीपी सैनी ने बताया कि गुर्जरवास के पूर्व सरपंच जगदीश गुर्जर ने खेतों में आग लगने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही खेतड़ी नगर पालिका और एचसीएल कॉपर की दमकलों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने आग को आसपास के खेतों में फैलने से रोक लिया।
सिंघाना में जल्द शुरू होगी दमकल सेवा
घटना के बाद सिंघाना नगरपालिका चेयरमैन पिंकी डीपी सैनी ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में स्थायी दमकल सेवा शुरू करने के लिए पहली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने के लिए सिंघाना में अपनी दमकल सेवा जरूरी है।
आग बुझाने की कार्रवाई में खेतड़ी नगर पालिका के फायर प्रभारी अमीलाल रावत, फायरमैन मुकेश व प्रकाश, चालक सुंदर व जितेंद्र, एचसीएल कॉपर के चालक रोशन लाल व अशोक कुमार सैनी, फायरमैन राजपाल तथा सिंघाना नगरपालिका के एसआई देवेंद्र और विजेंद्र कुमार मीणा ने सहयोग किया। पुलिस की 112 गाड़ी के एएसआई सुरेश कुमार और उनकी टीम भी मौके पर रही।
इस दौरान पूर्व सरपंच जगदीश गुर्जर, डीपी सैनी, बुधराम गुर्जर, विकास, प्रकाश, दिनेश, जितेंद्र, रोहतास, मुकेश, संतलाल, मानसिंह, दीपू, बबलू, सचिन, साहिल, मोहित, राजेंद्र, सुरेश, लीलाधर, सुभाष, अशोक, कुलदीप डूमोली, विक्रम सैनी, रंजीत सैनी, राजू गराटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2436038


