[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तोदी कॉलेज की महिला टीम टेबल टेनिस में विजेता:शेखावाटी विश्वविद्यालय ने करवाई प्रतियोगिता, कटराथल कॉलेज दूसरे स्थान पर रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

तोदी कॉलेज की महिला टीम टेबल टेनिस में विजेता:शेखावाटी विश्वविद्यालय ने करवाई प्रतियोगिता, कटराथल कॉलेज दूसरे स्थान पर रही

तोदी कॉलेज की महिला टीम टेबल टेनिस में विजेता:शेखावाटी विश्वविद्यालय ने करवाई प्रतियोगिता, कटराथल कॉलेज दूसरे स्थान पर रही

लक्ष्मणगढ़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर की ओर से अंतर कॉलेज टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन लक्ष्मणगढ़ के श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर कॉलेज में हुआ। महिला वर्ग की टीम स्पर्धा के फाइनल में मेजबान तोदी कॉलेज लक्ष्मणगढ़ ने विजेता का खिताब जीता, जबकि राजकीय कला कॉलेज कटराथल उपविजेता रहा।

मुस्कान प्रथम और सोनू दूसरे स्थान पर रही

महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में भी तोदी कॉलेज की मुस्कान प्रथम और सोनू द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष वर्ग की टीम स्पर्धा में शेखावाटी कॉलेज लोसल विजेता तथा तोदी कॉलेज लक्ष्मणगढ़ उपविजेता रहा। व्यक्तिगत स्पर्धा में विज्ञान कॉलेज सीकर के विवेक इंदोरिया प्रथम और शेखावाटी कॉलेज लोसल के वीरेंद्र पारीक द्वितीय रहे।

प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग में चार-चार कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में विश्वविद्यालय खेल चेयरमैन डॉ. कन्हैयालाल जांगिड़, पर्यवेक्षक मुन्नी चौहान, प्राचार्य डॉ. एनएस नाथावत व प्रशासक प्रमेन्द्र सिंह शेखावत ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए।

प्रदर्शन में निरंतर सुधार के लिए प्रेरित किया

निर्णायक की भूमिका कुलदीप, विक्रम व कमलराज ने निभाई। शारीरिक शिक्षक लिछमण सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित स्टाफ का आयोजन में सहयोग रहा। डॉ. जांगिड़ ने खिलाड़ियों को प्रदर्शन में निरंतर सुधार के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. नाथावत ने अनुशासन को जीवन में अपनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। संचालन डॉ. आनंद शर्मा ने किया।

Related Articles