जीजा के घर से साली लापता:युवक पर जताया शक; नाबालिग लड़की स्कूल जाने का कहकर निकली, वापस नहीं लौटी
जीजा के घर से साली लापता:युवक पर जताया शक; नाबालिग लड़की स्कूल जाने का कहकर निकली, वापस नहीं लौटी
सीकर : सीकर में युवती अपने जीजा के घर से लापता हो गई। वहीं एक 16 साल की लड़की के गायब होने का सामने आया है। नाबालिग घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। दोनों मामले में पुलिस जांच कर रही है।
28 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके जीजा ने पुलिस में शिकायत दी है। जीजा ने पुलिस को बताया कि उनकी साली उसके घर पर आई हुई थी। वह शाम को बिना बताए कहीं पर चली गई। आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जीजा ने सीकर के ही रहने वाले एक युवक पर शक जताया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं 16 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 6 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे बेटी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी काफी देर तक वह घर पर नहीं लौटी। स्कूल और आस-पास काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2435407


