सरकारी नौकरी का झांसा देकर होटल कर्मचारी से 14 लाख ठगे, पति-पत्नी पर केस
सरकारी नौकरी का झांसा देकर होटल कर्मचारी से 14 लाख ठगे, पति-पत्नी पर केस
खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी दर्शन करने उत्तर प्रदेश से आए पति-पत्नी पर होटल कर्मचारी और उसके साथियों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 14 लाख रुपए ठगने का आरोप लगा है। आरोपियों ने रुपए लेने के बाद नौकरी नहीं लगवाई और अब पीड़ित को धमकी देने का मामला भी सामने आया है। सुटोट निवासी हंसराज की रिपोर्ट पर खाटूश्यामजी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हंसराज ने पुलिस को बताया कि वह नारायणी पैलेस होटल में काम करता है। 13 सितंबर की रात आगरा निवासी गजेंद्र कुमार और उसकी पत्नी अंशु होटल में ठहरे थे। अगले दिन दोनों ने जमीन खरीदने के लिए प्लॉट दिखाने को कहा। हंसराज ने परिचितों के जरिए उन्हें रींगस रोड सहित कई जगहों पर जमीन दिखाई। एक प्लॉट पसंद आने के बाद दोनों ने 25 सितंबर को बुकिंग राशि देने की बात कही।
तय तारीख पर रुपए नहीं देने पर गजेंद्र ने बैंक खाते में तकनीकी समस्या होने का बहाना बनाया। इसके बाद उसने हंसराज को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि गजेंद्र ने अपनी पत्नी के दिल्ली पुलिस मुख्यालय में नौकरी करने और जल्द ही अधिकारी पद पर चयन होने की बात कही। उसने अपने पिता के दिल्ली मुख्य डाकघर में अधिकारियों से संपर्क होने का दावा करते हुए हंसराज की नौकरी लगवाने की बात कही।
गजेंद्र ने हंसराज के साथ उसके दोस्तों की भी सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसके बाद नौकरी लगवाने के नाम पर हंसराज और उसके साथियों से कुल 14 लाख रुपए ले लिए गए।
दस्तावेज सत्यापन के नाम पर उदयपुर ले गया
रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिए हंसराज को सीकर के शास्त्री नगर स्थित डाकघर भी ले जाकर कुछ प्रक्रिया करवाई। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के नाम पर उदयपुर ले गए। रास्ते में गजेंद्र एक होटल पर शौचालय जाने की बात कहकर उतरा और वहां से वापस नहीं आया।
हंसराज ने फोन किया तो गजेंद्र ने रुपए वापस देने या काम करवाने का भरोसा दिया और पुलिस में शिकायत नहीं करने को कहा। आरोप है कि दो दिन पहले फोन पर उसने कार्रवाई करने पर जान से मरवाने की धमकी दी। पुलिस ने हंसराज की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लेन-देन, नौकरी लगवाने के नाम पर किए गए दावों और आरोपियों से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2435435


