[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जन सेवा संस्थान में रवि सोनी बने अध्यक्ष:13वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जन सेवा संस्थान में रवि सोनी बने अध्यक्ष:13वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा

जन सेवा संस्थान में रवि सोनी बने अध्यक्ष:13वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा

चिड़ावा : चिड़ावा में 13वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर जन सेवा संस्थान की एक खास बैठक हुई। यह बैठक शहर के संकटमोचन द्वारकाधीश मंदिर के सामने राणी शक्ति मंदिर के पास आयोजित की गई।

बैठक में सभी की सहमति से नई कार्यकारिणी बनाई गई। इसमें रवि सोनी को अध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश टेलर ने नए अध्यक्ष सोनी का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे महोत्सव की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही, कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी दी गईं। संस्थान के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने का फैसला किया।

Related Articles