नीमकाथाना कॉलेज में नशा मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता:’नशा समाज के लिए घातक’ विषय पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान
नीमकाथाना कॉलेज में नशा मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता:'नशा समाज के लिए घातक' विषय पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान
नीमकाथाना : नीमकाथाना के सेठ नंदकिशोर पटवारी राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को नई किरण नशा मुक्ति केंद्र ने पोस्टर प्रतियोगिता कराई। इसका विषय ‘नशा समाज के लिए घातक’ था। प्रो. खिलेश कुमार ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। डॉ. बलवीर सिंह अभय, डॉ. प्रदीप मिठारवाल और मनीषा निर्णायक रहे।
निकिता कुमारी सैनी (एमए दर्शनशास्त्र) और मोनिका दीवाच (बीए सेमेस्टर पंचम) पहले स्थान पर रहीं। तनुष्का वर्मा (एमए अंग्रेजी) और अंजली कुलहरी (एमए अंग्रेजी) दूसरे स्थान पर आईं। अनुज जाखड़ (बीए सेमेस्टर प्रथम) और दीपारैगर (बीए सेमेस्टर पंचम) तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2433886


