[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना का गौरव पथ पर गड्ढों से लोग परेशान:पाइपलाइन के बाद मरम्मत हुई सड़क फिर उखड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना का गौरव पथ पर गड्ढों से लोग परेशान:पाइपलाइन के बाद मरम्मत हुई सड़क फिर उखड़ी

पलसाना का गौरव पथ पर गड्ढों से लोग परेशान:पाइपलाइन के बाद मरम्मत हुई सड़क फिर उखड़ी

पलसाना : पलसाना कस्बे के पुराने बाजार से सांवलपुरा रोड पर बना गौरव पथ खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है।

पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत करवाई गई, लेकिन कुछ समय बाद ही सड़क फिर से उखड़ने लगी। इससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए और आवागमन प्रभावित होने लगा।

सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए बाद में संबंधित विभाग की ओर से कई जगह सीमेंट-कंक्रीट का पेंचवर्क करवाया गया। इसके बावजूद कई हिस्सों में सड़क क्षतिग्रस्त है और गड्ढे बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि मरम्मत के बाद भी सड़क ज्यादा समय तक ठीक नहीं रह पाई।

स्थानीय निवासी अमरनाथ कुमावत, विजेंद्र सिंह शेखावत, प्रवीण भार्गव और अशोक ने बताया कि सड़क से गुजरने के दौरान काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गड्ढों के कारण वाहन चलाने में परेशानी होती है और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

Related Articles