किले के रास्ते से अवैध गेट हटाने की मांग:लक्ष्मणगढ़ में चेयरमैन से मिला परिवार, जल्द समाधान का दिया आश्वासन
किले के रास्ते से अवैध गेट हटाने की मांग:लक्ष्मणगढ़ में चेयरमैन से मिला परिवार, जल्द समाधान का दिया आश्वासन
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में गढ़ परिसर स्थित बालाजी एवं भैरुजी मंदिर जाने वाले आम रास्ते पर लगाए गए लोहे के गेट को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को दोनों मंदिरों के पुजारीयों ने नगरपालिका चेयरमैन संजीव कुमार से मुलाकात की। उन्होंने रास्ते पर लगे गेट को स्थायी रूप से हटवाकर आमजन के आवागमन का रास्ता सुचारू करवाने की मांग की।
मामले के स्थायी समाधान का दिया भरोसा
चेयरमैन संजीव कुमार ने पुजारी परिवार की बात को गंभीरता से सुना और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी से भी पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह नगर की आस्था से जुड़ा मामला है। ईओ से भी इस संबंध में बात हुई है। जल्द ही मामले का स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
पुजारी बोले-पूरी तरह से नहीं हटाया गेट
बालाजी मंदिर के पुजारी परिवार से सुभाष जोशी ने बताया- करीब एक महीने पहले गढ़ के मालिक की ओर से परिसर तक जाने वाले आम रास्ते पर नीचे लोहे का गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था। इसके बाद नगरवासियों ने विरोध किया।
नगरपालिका की ओर से 24 घंटे का समय देते हुए नोटिस चस्पा किया गया था। विरोध के बाद और प्रशासन के दखल से गेट खोल दिया गया, लेकिन अभी तक इसे पूरी तरह हटाया नहीं गया है। ऐसे में मामले का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। गेट हटाने की मांग को लेकर पुजारी परिवार लगातार प्रयास कर रहा है।
भैरुजी मंदिर के पुजारी बनवारी गुर्जर ने बताया कि यह दरवाजा बंद करने के बाद कलेक्टर के कहने से दरवाजा खुला. लेकिन अभी भी कभी गेट खोल दिया जाता है कभी बंद कर देते हैं जब कि वो अवैध है इसलिए इसे पूरी तरह से हटाया जाए अन्यथा हमें आंदोलन करना पड़ेगा।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि मामला कलेक्टर के पास है। आगामी दिनों में कलेक्टर सभी पक्षकारों के साथ वार्ता करेंगे। उनके आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2433716


