[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फसल बीमा क्लेम शून्य करने पर किसानों में आक्रोश:तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 20 दिन में समाधान न होने पर रोड जाम की चेतावनी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

फसल बीमा क्लेम शून्य करने पर किसानों में आक्रोश:तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 20 दिन में समाधान न होने पर रोड जाम की चेतावनी

फसल बीमा क्लेम शून्य करने पर किसानों में आक्रोश:तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 20 दिन में समाधान न होने पर रोड जाम की चेतावनी

सरदारशहर : भानीपुरा में रबी 2025 की फसल बीमा क्लेम राशि शून्य करने पर किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय किसान सभा ने खेजड़ा दिखनादा पटवार मंडल में चना और सरसों के बीमा क्लेम की जांच और उचित भुगतान की मांग की।

किसान सभा ने आरोप लगाया कि पटवारी और कृषि पर्यवेक्षक ने बिना उचित क्रॉप कटिंग के फसल को नुकसान रहित बताया। किसानों को कटिंग के समय खेतों पर नहीं बुलाया गया। बीमा कंपनी ने भी न्याय नहीं किया।

ज्ञापन में बताया कि बारिश की कमी से रबी की फसल खराब हुई थी, फिर भी बीमा कंपनी ने क्लेम शून्य कर दिया। किसान सभा ने भौतिक और लिखित जांच करवाकर वास्तविक नुकसान के आधार पर उचित बीमा क्लेम देने की मांग की।

किसान सभा ने चेतावनी दी कि 20 दिन में समाधान न होने पर रोड जाम किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। रामकृष्ण सारण, हरीश स्वामी, बलवीर भारती समेत कई किसान मौजूद थे।

Related Articles