[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आसिफ खान लगातार दूसरी बार चूरू यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्वाचित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आसिफ खान लगातार दूसरी बार चूरू यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्वाचित

4930 वोट से जीत दर्ज, 12624 मत मिले; सोयल खान को 7694 वोट मिले, समर्थकों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव के नतीजों में आसिफ खान लगातार दूसरी बार चूरू जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। आसिफ खान को 12624 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोयल खान को 7694 मत प्राप्त हुए। इस तरह आसिफ खान ने 4930 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और आसिफ खान को बधाई दी। आसिफ खान के दोबारा निर्वाचित होने पर कांग्रेस नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

चूरू जिले में संगठन के अन्य पदों पर अनीश खान जिला महासचिव, अमन दाधिच विधानसभा अध्यक्ष, नोमान सैयद शहर अध्यक्ष और महेश मेहरा देहात अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

आसिफ खान को उनकी मिलनसार कार्यशैली, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

प्रदेश स्तर पर अभिषेक चौधरी को राजस्थान युवा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, गागड़वास के रोहित पूनिया सादुलपुर ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। समर्थकों ने कहा कि नई टीम के गठन से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles