खेतड़ी में आचार संहिता के बाद भी पोस्टर नहीं हटे:विकास अधिकारी बोले- कर्मचारी लगे हुए है, जल्द हटा दिए जाएंगे
खेतड़ी में आचार संहिता के बाद भी पोस्टर नहीं हटे:विकास अधिकारी बोले- कर्मचारी लगे हुए है, जल्द हटा दिए जाएंगे
खेतड़ी : खेतड़ी पंचायत समिति परिसर में आचार संहिता लागू होने के दीवारों पर पोस्टर लगे हुए हैं। पंचायत समिति परिसर में विभिन्न स्थानों पर दीवारों पर लगे पोस्टर और प्रचार सामग्री अब भी नजर आ रही है। नियमानुसार आचार संहिता लागू होने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक प्रचार-प्रसार से संबंधित पोस्टर, बैनर और अन्य प्रचार सामग्री हटाई जानी चाहिए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आचार संहिता का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखना है। ऐसे में सरकारी कार्यालय परिसर में लगी प्रचार सामग्री को समय पर हटाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

लोगों ने प्रशासन से पंचायत समिति परिसर सहित पूरे क्षेत्र में आचार संहिता की प्रभावी पालना सुनिश्चित करवाने, सार्वजनिक स्थानों से प्रचार सामग्री तत्काल हटाने तथा जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।
विकास अधिकारी घनश्याम ने बताया- प्रचार सामग्री हटाने के लिए कर्मचारी भी लगे हुए है, जल्द ही यहां भी हटाकर आदर्श आचार संहिता के नियमों की पालना की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2430682


