कियोस्क संचालक से एक लाख की लूट का 12 दिन बाद भी खुलासा नहीं
आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई राशि बरामद करने की मांग, कियोस्क संचालक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : कंचनपुर निवासी कियोस्क संचालक रामकिशोर यादव से 24 सितंबर को हुई करीब एक लाख रुपए की लूट की वारदात का 12 दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर कियोस्क संचालकों में रोष है। मामले को लेकर कियोस्क संचालक संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सौरव भाम्बू को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और लूटी गई राशि बरामद करवाने की मांग की गई। संचालकों ने बताया कि वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस की ओर से घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए गए, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बावजूद मामले का खुलासा नहीं हो सका है।
संघ पदाधिकारियों का कहना है कि घटना में इस्तेमाल बाइक का नंबर भी चिह्नित हो चुका है और आरोपियों की पहचान होने की बात सामने आई है, इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से कियोस्क संचालकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण कियोस्क संचालकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।
तीन बदमाशों ने बाइक रोककर मारपीट और लूट की
कंचनपुर निवासी रामकिशोर यादव 24 सितंबर शाम 6:30 बजे 1 लाख रुपए लेकर घर जा रहे थे। एफसीआई गोदाम के पास तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर मारपीट की और पैसे लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने 25 सितंबर को श्रीमाधोपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। BCAR का आरोप है कि पीड़ित ने पुलिस को CCTV फुटेज दिए, जिसमें बदमाशों की बाइक और नंबर प्लेट दिख रही है, फिर भी गिरफ्तारी नहीं हुई।
कियोस्क संचालक संघ ने पुलिस से मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने और लूटी गई रकम बरामद करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर नरेंद्र कुमार वर्मा, अमर चंद शर्मा, सुनील कुमार, अशोक यादव, बनवारी लाल बिजारणियां, शंकर लाल बिजारणियां, रामकिशोर यादव और श्याम लाल सैनी सहित कई बैंक मित्र मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2562626
