पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:सरदारशहर जाट विकास संस्थान में जनप्रतिनिधियों और किसानों ने किया याद
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:सरदारशहर जाट विकास संस्थान में जनप्रतिनिधियों और किसानों ने किया याद
सरदारशहर : सरदारशहर के जाट विकास संस्थान में राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत डूडी के चित्र पर फूल चढ़ाकर की गई। इसमें कई जनप्रतिनिधि, किसान नेता और इलाके के लोग मौजूद रहे।
संस्थान के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वरदयाल मुण्ड ने कहा- रामेश्वर डूडी ने 36 कौम, किसान, मजदूर और आम लोगों के लिए संघर्ष किया। बलदेव सारण ने बताया- डूडी का पंचायती राज से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक, सांसद और नेता प्रतिपक्ष जैसे पदों पर रहते हुए गरीब और वंचित वर्ग की आवाज उठाई।
भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष ईश्वरराम डूडी और भाजपा नेत्री सुशीला सहारण ने भी उन्हें याद किया। इस मौके पर जाट विकास संस्थान के अध्यक्ष दौलतराम सारण, महावीरप्रसाद सहू, लक्ष्मणसिंह बड़जाती, केसरदेव कस्वां, प्रभुराम सियाग, श्योकरण पोटलिया, लालचंद सारण, केसरमल सारण, सांवरमल जाखड़, भारत चाहर, शंकरलाल कड़वासरा और गोपीराम सारण समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभा के आखिर में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2428661


