उदयपुरवाटी पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया:कार्यकर्ताओं ने साफा-माला पहनाकर किया स्वागत, स्थानीय राजनीति को लेकर की चर्चा
उदयपुरवाटी पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया:कार्यकर्ताओं ने साफा-माला पहनाकर किया स्वागत, स्थानीय राजनीति को लेकर की चर्चा
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद सतीश पूनिया का अभिनंदन किया। पूनिया अपनी यात्रा के दौरान भैरव घाट स्थित एक रिज़ॉर्ट में थोड़ी देर के लिए रुके थे।
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी के साथ कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूनिया के स्वागत के लिए पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा और माला पहनाकर सम्मान किया। पूनिया ने रिज़ॉर्ट में कुछ देर कैरम खेला और पार्टी के लोगों से राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।
कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस मौके पर झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विश्वम्भर पूनिया, अजय भालोठिया, पार्षद तेजस छीपा, पार्षद मनोज टांक, रजत मौर्य और नितेश सैनी सहित कई नेता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2428653


