बाइक की टक्कर से युवती और सवार घायल:एग्जाम देने जा रही थी, रामपुरा स्टैंड पर हुआ हादसा
बाइक की टक्कर से युवती और सवार घायल:एग्जाम देने जा रही थी, रामपुरा स्टैंड पर हुआ हादसा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के रामपुरा स्टैंड पर रविवार को सड़क पार कर रही युवती को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में बाइक सवार व्यक्ति व युवती दोनों घायल हो गए। सड़क हादसे में दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनूं रेफर किया गया है।
RS-CIT का पेपर देने जा रही थी युवती
जानकारी के अनुसार त्यौंदा निवासी आंचु (17) पुत्री कृष्ण कुमार सुबह करीब दस बजे आरएससीआईटी का पेपर देने के लिए खेतड़ी के राजकीय जयसिंह स्कूल में सेंटर जा रही थी। जब वह रामपुरा स्टैंड पर बस में बैठने के लिए सड़क पार कर रही थी तो सामने से आ रही बाइक ने उसको टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद बाइक सवार कुरंड निवासी रामजीलाल (42) पुत्र प्रभातीलाल व आंचु पुत्री कृष्ण कुमार दोनों घायल हो गए। हादसे के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को मेहाड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।
झुंझुनूं रेफर किया
डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद हादसे में घायल रामजीलाल व आंचु की हालत गंभीर होने पर दोनों को झुंझुनूं जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायल युवती के परिजनों ने बताया कि आज खेतड़ी में एग्जाम होने के कारण वह एग्जाम देने के लिए घर से खेतड़ी जा रही थी कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना पर दोनों घायलों के परिजनों ने अस्पताल में पंहुच कर घटना की जानकारी जुटाई। इस दौरान हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2428046


