निराधनूं में कब्रिस्तान और मेघवाल मुक्ति धाम में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू
निराधनूं में कब्रिस्तान और मेघवाल मुक्ति धाम में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू
बिसाऊ : निराधनूं गांव में शनिवार शाम अज्ञात कारणों से कब्रिस्तान और मेघवाल मुक्ति धाम में आग लग गई। आग की लपटें देखकर सर्व समाज के युवाओं ने कब्रिस्तान में स्थित नलकूप से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीण ईशाक खान खोखर ने बिसाऊ दमकल केंद्र और बिसाऊ थाने के एएसआई इंद्राज सिंह को सूचना दी। इसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया।
मौके पर मौजूद विनय कुमार थालोड़ ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इस दौरान अयूब खान खोखर, मुकेश कुमार सामरिया, राजेश धाभाई, मुस्ताक मनियार, खालिद खान, इब्राहिम खान, रुस्तम खान, जहांगीर सया, बरकत सया, दीपचंद शरवा, सलीम मनियार और वीरेंद्र खिचड़ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2426658


